CG Tourism: डेनमार्क से बस्तर पहुंचे 4 विदेशी पर्यटक, झारालावा जलप्रपात का किया दीदार, चापड़ा चटनी चखकर बोले WOW

CG Tourism: डेनमार्क से बस्तर पहुंचे 4 विदेशी पर्यटक, झारालावा जलप्रपात का किया दीदार, चापड़ा चटनी चखकर बोले WOW

CG Tourism: डेनमार्क से बस्तर पहुंचे 4 विदेशी पर्यटक, झारालावा जलप्रपात का किया दीदार, चापड़ा चटनी चखकर बोले WOW

CG Tourism: छत्तीसगढ़ के बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय परंपराएं अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. इसी कड़ी में डेनमार्क से आए चार पर्यटक दंतेवाड़ा जिले के झिरका गांव पहुंचे. यहां उन्होंने प्रसिद्ध झारालावा जलप्रपात का भ्रमण किया और आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया.

चापड़ा चटनी का स्वाद चखकर हुए हैरान

झिरका गांव के भ्रमण के दौरान विदेशी पर्यटकों के लिए बस्तर का पारंपरिक खानपान भी आकर्षण का केंद्र रहा. उन्होंने स्थानीय स्तर पर तैयार की जाने वाली प्रसिद्ध चापड़ा चटनी का स्वाद चखा. लाल चींटियों से बनाई जाने वाली इस पारंपरिक चटनी का अनोखा स्वाद पर्यटकों को काफी पसंद आया. चटनी चखने के बाद उन्होंने ‘वॉव’ कहकर अपनी खुशी जाहिर की, विदेशी मेहमानों ने केवल स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ही नहीं लिया, बल्कि उन्हें तैयार करने की पारंपरिक प्रक्रिया भी समझी. ग्रामीणों ने पर्यटकों को चापड़ा चटनी बनाने का तरीका बताया. इसके साथ ही उन्होंने गांव की जीवनशैली, पारंपरिक खानपान और जनजातीय संस्कृति के बारे में जानकारी हासिल की. पर्यटकों ने स्थानीय स्तर पर महुआ तैयार करने की प्रक्रिया को भी करीब से देखा और उससे जुड़ी परंपराओं को समझा.

झारालावा जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता ने किया आकर्षित

झिरका गांव पहुंचने पर पर्यटकों ने झारालावा जलप्रपात और आसपास फैली हरियाली का आनंद लिया. प्राकृतिक वातावरण और ग्रामीण परिवेश ने उनके भ्रमण को खास बना दिया. स्थानीय पर्यटन समिति और ग्रामीणों ने पूरे भ्रमण के दौरान विदेशी मेहमानों को बस्तर की संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराया, डेनमार्क के चार पर्यटकों का झिरका गांव पहुंचना दंतेवाड़ा के ग्रामीण पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बस्तर के दूरस्थ इलाकों में मौजूद प्राकृतिक स्थल, जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक व्यंजन पर्यटन की नई संभावनाएं पेश कर रहे हैं. इससे ऐसे पर्यटन स्थलों को भी पहचान मिल सकती है, जो अब तक मुख्यधारा के पर्यटन मानचित्र पर ज्यादा चर्चित नहीं रहे हैं.

स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और पर्यटन समितियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित हो सकते हैं. होमस्टे, स्थानीय खानपान, हस्तशिल्प और गाइड सेवाओं के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है. विदेशी पर्यटकों की यह यात्रा बस्तर की प्राकृतिक विरासत और जनजातीय पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की टोकन व्यवस्था बदली, अब जमीन के रकबे के अनुसार मिलेंगे टोकन, जानिए नया नियम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG Tourism: डेनमार्क से बस्तर पहुंचे 4 विदेशी पर्यटक, झारालावा जलप्रपात का किया दीदार, चापड़ा चटनी चखकर बोले WOW”

Leave a Comment

और पढ़ें