Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की 67.40 लाख महिलाओं को मिलेगी 33वीं किस्त, खातों में ट्रांसफर होंगे 632 करोड़ रुपये
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर है. राज्य सरकार नवंबर महीने की 33वीं किस्त के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि भेजने जा रही है. 3 नवंबर 2026 को राज्योत्सव के समापन समारोह के दौरान यह राशि ट्रांसफर की जाएगी. सरकार की ओर से त्योहार से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है.
![]()
अमित शाह की मौजूदगी में होगा राशि का अंतरण
नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव समारोह के मुख्य मंच से किस्त की राशि जारी की जाएगी. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये भेजे जाएंगे.
![]()
इन महिलाओं को मिलेगा 33वीं किस्त का लाभ
योजना के तहत ई-केवाईसी पूरी करा चुकीं 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों को नवंबर महीने की किस्त मिलेगी. वहीं, नियद नेल्ला नार योजना के कैंप क्षेत्रों की 6 हजार 908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी. इस तरह दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाएं इस चरण में लाभान्वित होंगी, महतारी वंदन योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 को हुई थी. योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई थी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 32 किस्तों के जरिए महिलाओं को कुल 20,717.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. 33वीं किस्त के अंतरण के बाद यह राशि बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी.
महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर सरकार का जोर
महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार के खर्चों में भी सहयोग कर रही हैं. राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. नियमित किस्तों के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, हितग्राही महिलाएं अपनी किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर देख सकती हैं. इसके लिए mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके अलावा प्ले स्टोर पर उपलब्ध योजना के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भुगतान की स्थिति और अन्य जानकारियां चेक की जा सकती हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर और नवा रायपुर में स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, अब 20 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की 67.40 लाख महिलाओं को मिलेगी 33वीं किस्त, खातों में ट्रांसफर होंगे 632 करोड़ रुपये”