CG News: रायपुर और नवा रायपुर में स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, अब 20 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, अब 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा. यह छुट्टी रायपुर शहर और नवा रायपुर स्थित सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगी.
![]()
गोवर्धन पूजा की छुट्टी में क्यों हुआ बदलाव
दरअसल, राज्य सरकार ने पहले 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था. बाद में गोवर्धन पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया. इसके बाद प्रशासन ने पहले से निर्धारित स्थानीय छुट्टी की तारीख में संशोधन करते हुए इसे 20 नवंबर कर दिया है, सरकार के नए आदेश के अनुसार, 20 नवंबर को रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में स्थानीय अवकाश रहेगा. हालांकि, इस छुट्टी का लाभ बैंक, कोषालय और उप कोषालय को नहीं मिलेगा. इन संस्थानों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें : CG Rajyotsav 2026: अमित शाह आज करेंगे राज्योत्सव का समापन, विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG News: रायपुर और नवा रायपुर में स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, अब 20 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी”