Sidhi News: नौगवां में थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर तीन घंटे चक्काजाम
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के नौगवां में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार 43 वर्षीय कमलूद्दीन खान की जान चली गई. तेज रफ्तार थार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया.
भैंस बेचने का काम करते थे कमलूद्दीन
कमलूद्दीन खान ग्राम खोरबा खास के दादर टोला के निवासी थे और भैंस बेचने का काम करते थे. सोमवार शाम करीब 4:30 बजे वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान नौगवां में थार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गई, कमलूद्दीन के पिता हबीब बक्श ने आरोप लगाया कि थार तेज रफ्तार में थी और चालक ने बाइक को टक्कर मार दी. उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. परिजनों ने चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की.
तीन घंटे तक जारी रहा चक्काजाम
हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया. इस दौरान लोग सड़क पर बैठकर विरोध जताते रहे. सूचना मिलने पर कमर्जी थाना प्रभारी सुधाकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के मुताबिक, सूचना मिलने के पांच मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. ग्रामीणों ने अनिल पटेल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल थार वाहन को भी जब्त कर लिया है.
शाम 7:30 बजे समाप्त हुआ चक्काजाम
पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति शांत हुई. करीब तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद शाम 7:30 बजे चक्काजाम समाप्त कर दिया गया. परिजन चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे.
यह भी पढ़ें : Rewa News: संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, तीन महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Sidhi News: नौगवां में थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर तीन घंटे चक्काजाम”