Rewa News: रीवा के टीआरएस कॉलेज में गेस्ट टीचर ने कराया मुंडन, सेवा से हटाने के विरोध में शुरू किया प्रदर्शन

Rewa News: रीवा के टीआरएस कॉलेज में गेस्ट टीचर ने कराया मुंडन, सेवा से हटाने के विरोध में शुरू किया प्रदर्शन

Rewa News: रीवा के टीआरएस कॉलेज में गेस्ट टीचर ने कराया मुंडन, सेवा से हटाने के विरोध में शुरू किया प्रदर्शन

Rewa News: रीवा के शासकीय ठाकुर रणमत सिंह (टीआरएस) कॉलेज में बुधवार को एक गेस्ट टीचर ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व गेस्ट टीचर डॉ. शिवानंदन पयासी ने अपना मुंडन कराया और कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए. उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर गलत तरीके से सेवा से हटाने का आरोप लगाया है.

2018 से दे रहे थे सेवाएं

डॉ. शिवानंदन पयासी के मुताबिक, वे वर्ष 2018 से कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में जनभागीदारी गेस्ट टीचर के रूप में काम कर रहे थे. उनका आरोप है कि कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ने दस्तावेजों में उनके अध्यापन कार्य को वास्तविकता से कम दर्शाया. इसी आधार पर उन्हें सेवा से हटा दिया गया.

रीवा के TRS कॉलेज ने खर्चों में कटौती कर जोड़े 23 करोड़, छात्रों के लिए कर  दिया ये बड़ा काम - Rewa TRS College New Building

600 से अधिक विद्यार्थी होने का दावा

डॉ. पयासी का कहना है कि राजनीति विज्ञान विभाग में 600 से अधिक विद्यार्थी हैं. इसके बावजूद उन्हें दोबारा पढ़ाने का अवसर नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के होने के बाद भी उनकी सेवाएं क्यों समाप्त की गईं, पूर्व गेस्ट टीचर ने कॉलेज प्रबंधन पर अपनी पसंद के लोगों को नियुक्त करने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि कॉलेज में चयन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नहीं हो रही और कथित तौर पर ‘चुनो और रखो’ की नीति अपनाई जा रही है. उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Four and a half crore scam in TRS College, Rewa, 19 cases filed along with  three former principals

न्याय मिलने तक आंदोलन की चेतावनी

डॉ. शिवानंदन पयासी ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. मुंडन कराने के बाद कॉलेज गेट पर धरना देकर उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया, वहीं, टीआरएस कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने डॉ. पयासी की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है. इस तरह मामले में पूर्व गेस्ट टीचर और कॉलेज प्रबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के PWD और सेतु निर्माण कार्यालय में मिली शराब की खाली बोतलें, AAP और शिवसेना ने उठाए सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा के टीआरएस कॉलेज में गेस्ट टीचर ने कराया मुंडन, सेवा से हटाने के विरोध में शुरू किया प्रदर्शन”

Leave a Comment

और पढ़ें