Rewa News: दीपावली पर रीवा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 6 प्रमुख रास्तों पर ऑटो-ई-रिक्शा की एंट्री बंद
Rewa News: धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रीवा पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है. बुधवार को जारी किया गया नया ट्रैफिक प्लान गुरुवार से लागू होगा. इसके तहत शहर के प्रमुख बाजारों की ओर जाने वाले 6 रास्तों पर ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इन मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाएगी. वहीं, चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं.

इन 6 रास्तों पर ऑटो-ई-रिक्शा की एंट्री बंद
पुलिस के मुताबिक, अस्पताल चौराहा से प्रकाश चौराहा, कला मंदिर से मृगनयनी चौराहा और रसिया मोहल्ला से शिल्पी प्लाजा तक ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे. इसके अलावा खन्ना चौराहा से स्टेच्यू चौराहा, सिंधी चौराहा से सराफा मार्केट और साईं मंदिर से स्टेच्यू चौराहा तक भी इन वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. हालांकि, इन रास्तों पर पैदल आने-जाने की अनुमति होगी.
![]()
वाहनों के लिए तय किए गए वैकल्पिक मार्ग
जय स्तंभ से अस्पताल चौराहा और धोबिया टंकी की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलेज चौराहा से सिरमौर चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. वहीं, धोबिया टंकी से अस्पताल चौराहा और अमहिया होते हुए सिरमौर चौक जाने वाले मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन जारी रहेगा. पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है.
![]()
चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग
शिल्पी प्लाजा के सामने वाहन से केवल यात्रियों को उतारने की अनुमति होगी. इसके बाद चालकों को अपनी गाड़ी पीछे बनी पार्किंग में खड़ी करनी होगी. साईं मंदिर, मृगनयनी, प्रकाश चौराहा और सराफा मार्केट जाने वाले लोग साईं मंदिर परिसर में वाहन पार्क कर सकेंगे. मानस भवन और पीली कोठी जाने वालों के लिए मानस भवन परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, स्वागत भवन, कला मंदिर और मृगनयनी की ओर जाने वाले लोग अपने चार पहिया वाहन स्वागत भवन में पार्क कर सकेंगे. इसके अलावा भारत प्लास्टिक के सामने स्थित पार्किंग भी 4 से 8 नवंबर तक खुली रहेगी. पुलिस ने बाजार आने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और प्रतिबंधित रास्तों पर वाहन लेकर न जाएं.
यह भी पढ़ें : MP Politics: विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में निर्णय लेने का निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: दीपावली पर रीवा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 6 प्रमुख रास्तों पर ऑटो-ई-रिक्शा की एंट्री बंद”