MP Politics: CM मोहन यादव के सवाल पर अटके सांसद, नहीं दे पाए जवाब 

MP Politics: CM मोहन यादव के सवाल पर अटके सांसद, नहीं दे पाए जवाब 

MP Politics: CM मोहन यादव के सवाल पर अटके सांसद, नहीं दे पाए जवाब 

MP Politics: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐसा प्रश्न पूछ लिया, जिसका जवाब देने में वहां मौजूद दो सांसद असहज नजर आए. सवाल ग्वालियर और मुरैना के सांसदों से जुड़ा था. मुख्यमंत्री ने जवाब का इंतजार किया, लेकिन काफी देर तक दोनों ओर से कोई स्पष्ट उत्तर नहीं आया.

CM मोहन यादव ने मंत्रियों से लिया एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के  बीच क्या बात हुई - India TV Hindi

यंग थिंकर्स कॉन्फ्ल्यूएंस में हुआ दिलचस्प वाकया

दरअसल, ग्वालियर में ‘यंग थिंकर्स कॉन्फ्ल्यूएंस 2026’ का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह और मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान दोनों सांसदों से एक सामान्य लेकिन दिलचस्प सवाल पूछ लिया. उन्होंने पूछा कि आखिर ‘सांसद’ शब्द का मतलब क्या होता है और इस शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई है.

सवाल सुनकर दोनों सांसद रह गए हैरान

मुख्यमंत्री के इस सवाल के बाद कुछ देर तक कार्यक्रम में खामोशी छाई रही. दोनों सांसद इस शब्द का अर्थ और इसकी उत्पत्ति बताने में अटक गए. काफी इंतजार के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सांसद शब्द कहां से आया और इसका वास्तविक अर्थ क्या है. मुख्यमंत्री और सांसदों के बीच हुई यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

सीएम मोहन यादव के सवाल पर अटके ग्वालियर-मुरैना के MP, नहीं बता पाए 'सांसद'  शब्द का मतलब, Gwalior Hindi News - Hindustan

सोशल मीडिया पर लोगों के बीच छिड़ी चर्चा

इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कोई मुख्यमंत्री के सवाल को ज्ञान से जुड़ा दिलचस्प प्रसंग बता रहा है, तो कोई जनप्रतिनिधियों से सामान्य शब्दों की जानकारी रखने की अपेक्षा जता रहा है. वहीं, सांसद शब्द की उत्पत्ति को लेकर भी लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, अगर इस शब्द के सामान्य अर्थ को समझें तो संसद का सदस्य सांसद कहलाता है. सांसद शब्द संसद से बना है. संसद शब्द का संबंध संस्कृत के ‘संसद्’ शब्द से माना जाता है, जिसका अर्थ सभा या परिषद होता है. ऐसी सभा जहां महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाती है, विचारों का आदान-प्रदान होता है और देश से जुड़े फैसलों पर विचार-विमर्श किया जाता है.

दो सदनों से मिलकर बनती है भारतीय संसद

भारत की संसद नई दिल्ली में स्थित है और इसके दो सदन हैं, लोकसभा और राज्यसभा. लोकसभा को संसद का निचला सदन कहा जाता है. इसके सदस्य जनता द्वारा सीधे मतदान के जरिए चुने जाते हैं और सामान्य तौर पर उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है. वहीं, राज्यसभा संसद का उच्च सदन है. इसके सदस्यों का कार्यकाल छह वर्ष होता है और प्रत्येक दो वर्ष में इसके एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं. लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों को लोकसभा सांसद और राज्यसभा के सदस्यों को राज्यसभा सांसद कहा जाता है.

यह भी पढ़ें : MP News: 14 लाख राशन कार्डधारियों का होगा वेरिफिकेशन, 1 जनवरी 2027 से CBDC सिस्टम से मिलेगा राशन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Politics: CM मोहन यादव के सवाल पर अटके सांसद, नहीं दे पाए जवाब ”

Leave a Comment

और पढ़ें