MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव, 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा इंटरनल चॉइस

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव, 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा इंटरनल चॉइस

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव, 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा इंटरनल चॉइस

MP Board Exam 2027: मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्नपत्रों में आंतरिक विकल्प को लेकर पहले जारी किए गए निर्देशों में आंशिक संशोधन किया है. नए फैसले के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी विद्यार्थियों को इंटरनल चॉइस मिलेगी.

MP Board Exam Pattern 2026: 9वीं-12वीं के पेपर में बड़े बदलाव

दो नंबर के सवालों में भी मिलेगा विकल्प

नए प्रावधान के तहत अब विद्यार्थी 2 अंकों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए दिए गए विकल्पों मंइ से किसी एक को चुन सकेंगे. इससे पहले जारी निर्देशों में इन प्रश्नों के लिए आंतरिक विकल्प को लेकर बदलाव किया गया था. अब मंडल ने पिछले वर्ष की तरह ही इस सुविधा को फिर से लागू करने का निर्णय लिया है.

15 अक्टूबर के आदेश में किया संशोधन

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विज्ञप्ति क्रमांक 465/विद्योचित/2026 में संशोधन किया है. यह विज्ञप्ति 15 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी. संशोधित निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्रों में 2 अंकों के सवालों पर भी आंतरिक विकल्प की व्यवस्था रहेगी.

10वीं और 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, एमपी बोर्ड ने 2 नंबर के सवालों में  फिर बहाल की इंटरनल चॉइस, Career Hindi News - Hindustan

प्रश्नपत्र हल करने में मिलेगी सुविधा

इस बदलाव से बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान प्रश्नों के उत्तर देने में सुविधा मिलने की उम्मीद है. खासतौर पर उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिन्हें किसी एक प्रश्न का उत्तर देने में परेशानी होती है. अब वे उपलब्ध विकल्प में से अपनी समझ के अनुसार प्रश्न चुन सकेंगे.

बाकी पुराने निर्देश रहेंगे लागू

मंडल ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अन्य सभी निर्देश और निर्णय पहले की तरह प्रभावी रहेंगे. संशोधन केवल 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प देने से संबंधित है. यह व्यवस्था फिलहाल सिर्फ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू की गई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में छतों पर चल रहे थे रेस्टोरेंट के किचन, नगर निगम ने 3 होटल सील कर जब्त किए 6 गैस सिलेंडर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव, 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा इंटरनल चॉइस”

Leave a Comment

और पढ़ें