MP News: वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए बनेगा अत्याधुनिक डिपो, 146 करोड़ से तैयार होंगी 6 नई लाइनें

MP News: वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए बनेगा अत्याधुनिक डिपो, 146 करोड़ से तैयार होंगी 6 नई लाइनें

MP News: वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए बनेगा अत्याधुनिक डिपो, 146 करोड़ से तैयार होंगी 6 नई लाइनें

MP News: भोपाल में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक मेंटेनेंस डिपो बनाया जा रहा है. भोपाल कोच फैक्ट्री परिसर में बन रहे इस डिपो के पहले चरण पर 146 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. यहां 6 नई अनुरक्षण लाइनें विकसित की जा रही हैं, जिनके तैयार होने के बाद ट्रेनों की देखरेख के लिए भोपाल में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

अब होगा विस्तृत मेंटेनेंस

नई अनुरक्षण लाइनों के शुरू होने पर वंदे भारत ट्रेनों का साप्ताहिक निरीक्षण करने के साथ मध्यम और लंबी अवधि का रखरखाव भी भोपाल में किया जा सकेगा. फिलहाल रानी कमलापति स्टेशन स्थित डिपो में इन ट्रेनों का केवल साप्ताहिक निरीक्षण होता है. नए डिपो से भोपाल मंडल में संचालित वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस क्षमता बढ़ेगी और दूसरे स्थानों पर निर्भरता कम होगी.

भोपाल में बनेगा वंदे भारत ट्रेनों का अत्याधुनिक मेंटेनेंस डिपो, 146 करोड़  होंगे खर्च; सितंबर 2027 तक पूरा होगा काम - Haribhoomi

सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

रेलवे बोर्ड ने इस परियोजना को 7 अक्टूबर 2025 को मंजूरी दी थी. इसके बाद निर्माण कार्य 13 जून 2026 से शुरू किया गया. रेलवे ने सितंबर 2027 तक डिपो का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. परियोजना पूरी होने के बाद वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए भोपाल में अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध होगी.

एलएचबी कोच के लिए भी सुविधा

वंदे भारत ट्रेनों के अलावा एलएचबी कोच वाली ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी. इसके लिए दो नई पिट लाइनों के निर्माण का प्रस्ताव है. इनके तैयार होने से एलएचबी रेक का नियमित मेंटेनेंस कम समय में किया जा सकेगा. साथ ही भोपाल के मौजूदा अनुरक्षण केंद्रों पर काम का दबाव भी कम होगा.

लगातार किया जा रहा है काम।

डिपो परिसर में कई काम जारी

मेंटेनेंस डिपो परिसर में फिलहाल अलग-अलग निर्माण कार्य चल रहे हैं. इनमें वाशिंग पिट की मध्य दीवार और दाईं ओर की साइड फुटिंग की कास्टिंग का काम शामिल है. इसके साथ ही प्रशासनिक भवन का निर्माण भी किया जा रहा है. इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग बिल्डिंग की छत की शटरिंग और रीइन्फोर्समेंट बाइंडिंग का काम भी जारी है.

एसटीपी की दीवारों का निर्माण

परियोजना के तहत एसटीपी की दीवारों की कास्टिंग का काम भी चल रहा है. इन सभी निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद डिपो में वंदे भारत और एलएचबी कोच वाली ट्रेनों के रखरखाव के लिए सुविधाएं विकसित होंगी. इससे भोपाल मंडल में ट्रेनों की अनुरक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव, 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा इंटरनल चॉइस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए बनेगा अत्याधुनिक डिपो, 146 करोड़ से तैयार होंगी 6 नई लाइनें”

Leave a Comment

और पढ़ें