WhatsApp New Feature: WhatsApp का नया Scheduled Messages फीचर, अब तय समय पर खुद भेजेगा मैसेज
WhatsApp New Feature: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है, अब किसी को जन्मदिन की बधाई देने या जरूरी मैसेज भेजने के लिए रात 12 बजे तक जागने और सही समय का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी. मेटा अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर Scheduled Messages फीचर ला रहा है. इसकी मदद से यूजर्स पहले ही मैसेज लिखकर उसकी तारीख और समय निर्धारित कर सकेंगे. तय समय आते ही WhatsApp अपने आप मैसेज भेज देगा, भले ही उस वक्त यूजर का फोन ऑफलाइन हो या ऐप बंद हो. कंपनी ने 25 नवंबर को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर टीजर के जरिए इस फीचर की जानकारी दी थी.

बीटा टेस्टिंग के बाद रोलआउट
WhatsApp पिछले कुछ समय से चुनिंदा Android और iOS बीटा यूजर्स के साथ इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था. अब इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी है. यह सुविधा पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी काम करेगी. यानी यूजर्स जन्मदिन की शुभकामनाएं, जरूरी रिमाइंडर और काम से जुड़े संदेश पहले से तैयार करके निर्धारित समय पर भेज सकेंगे.
![]()
ऐसे शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज
इस फीचर का इस्तेमाल करना भी आसान होगा. सबसे पहले यूजर को उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट खोलनी होगी, जहां मैसेज भेजना है. इसके बाद टेक्स्ट लिखने या फोटो-वीडियो अटैच करने के बाद सेंड बटन को दबाकर रखना होगा. इसके बाद तारीख और समय चुनने का विकल्प दिखाई देगा. अपनी जरूरत के मुताबिक डिलीवरी टाइम निर्धारित करके कन्फर्म करना होगा, जिसके बाद मैसेज तय समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा.

दो हफ्ते पहले तक कर सकेंगे प्लानिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp पर मैसेज को कम से कम 10 मिनट और अधिकतम दो हफ्ते पहले तक शेड्यूल किया जा सकेगा. इससे यूजर्स कई दिनों पहले ही जरूरी संदेश भेजने की तैयारी कर सकेंगे. फीचर में टेक्स्ट के अलावा लिंक, फोटो और वीडियो शेड्यूल करने का विकल्प भी मिलेगा. हालांकि, फिलहाल डॉक्यूमेंट फाइल को शेड्यूल करके भेजने की सुविधा उपलब्ध नहीं दिखाई दे रही है.

फोन ऑफलाइन होने पर भी जाएगा मैसेज
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि मैसेज भेजने के निर्धारित समय पर यूजर का फोन इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी नहीं होगा. फोन ऑफलाइन होने या WhatsApp ऐप बंद रहने के बावजूद शेड्यूल किया गया मैसेज अपने तय समय पर डिलीवर हो सकेगा. इसके अलावा कंपनी की ओर से शेड्यूल मैसेज को भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखने की बात सामने आई है.

भेजने से पहले डिलीट करने का विकल्प
अगर किसी यूजर ने मैसेज शेड्यूल कर दिया है और बाद में उसका प्लान बदल जाता है, तो उसे भेजे जाने से पहले डिलीट भी किया जा सकेगा. इसके लिए चैट की इन्फॉर्मेशन स्क्रीन में पेंडिंग मैसेज दिखाई देंगे. यहां से यूजर अपने निर्धारित मैसेज को देख सकेगा और जरूरत पड़ने पर उसे हटा सकेगा. इस फीचर के आने से WhatsApp पर मैसेज भेजना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.
यह भी पढ़ें : MP News: MP में शराब की बिक्री पर सख्ती, हर बैच के लिए क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट अनिवार्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
