Rewa News: रीवा GMH में प्रसव के बाद रचना रजक की मौत पर केंद्र सख्त, मध्यप्रदेश सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Rewa News: रीवा GMH में प्रसव के बाद रचना रजक की मौत पर केंद्र सख्त, मध्यप्रदेश सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Rewa News: रीवा GMH में प्रसव के बाद रचना रजक की मौत पर केंद्र सख्त, मध्यप्रदेश सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Rewa News: रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल यानी GMH में प्रसव के बाद 27 वर्षीय रचना रजक की मौत का मामला अब केंद्र सरकार तक पहुंच गया है. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र जारी किया है. मंत्रालय ने मामले में जरूरी कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं.

मरकर जीवित हुआ मरीज या जीवत को मृत घोषित किया? रीवा के संजय गांधी अस्पताल  का मामला

प्रसव के बाद निकाली गई बच्चेदानी

गढ़ निवासी रचना रजक को प्रसव के लिए गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों के मुताबिक, सामान्य प्रसव के बाद डॉक्टरों ने बच्चेदानी में कचरा होने की बात कही और उसे निकालने के लिए ऑपरेशन की सलाह दी. परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन किया गया, जिसमें रचना की बच्चेदानी निकाल दी गई. इसके बावजूद उसका रक्तस्राव नहीं रुका और 11 अक्टूबर 2026 को उसकी मौत हो गई. हालांकि, नवजात शिशु सुरक्षित बच गया.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

रचना की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं. मृतका के रिश्तेदार संजय रजक और अन्य परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय रचना को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौत की जानकारी तत्काल नहीं दी गई और बाद में समझाइश देकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए जल्द अस्पताल से रवाना कर दिया गया.

मीडिया की एंट्री रोकने का आरोप

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है. आरोप है कि प्रबंधन ने मामले पर चुप्पी साध ली और अस्पताल परिसर में मीडिया की एंट्री रोक दी. डीन और अधीक्षक पर डॉक्टरों को भी मीडिया में बयान देने से रोकने का आरोप लगाया गया है. शिकायतकर्ता ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ते हुए संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के उल्लंघन का मुद्दा उठाया है.

दूसरी प्रसूता और नवजात की मौत का मामला भी शामिल

सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश कुमार सोनी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को संयुक्त शिकायत भेजी थी. इसमें 26 अगस्त को कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला भी शामिल किया गया है. सिरमौर तहसील निवासी सोनी ने रीवा के अस्पताल में मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है.

बाहरी विशेषज्ञों से जांच की मांग

शिकायत में एम्स भोपाल या जबलपुर मेडिकल कॉलेज के बाहरी विशेषज्ञों की टीम गठित कर मातृ मृत्यु ऑडिट कराने की मांग की गई है. इसके अलावा, जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवार को अंतरिम मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है, इस मामले में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के सहायक महानिदेशक डॉ. सुमित कुमार कांसोटिया ने 25 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव को पत्र जारी किया है. इसमें शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं. अब इस मामले में राज्य शासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में डंपर और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, मेडिकल वेस्ट लेकर जा रहे चालक की दर्दनाक मौत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा GMH में प्रसव के बाद रचना रजक की मौत पर केंद्र सख्त, मध्यप्रदेश सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट”

Leave a Comment

और पढ़ें