CG News: प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, जूडो की हड़ताल खत्म

CG News: प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, जूडो की हड़ताल खत्म

CG News: प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, जूडो की हड़ताल खत्म

CG News: छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत पीजी और अन्य श्रेणियों के डॉक्टरों के लिए राज्य शासन ने बड़ी राहत का ऐलान किया है, चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा स्टाइपेंड संशोधन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा, इससे पूर्व शासन ने इंटर्न डॉक्टरों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की थी, इस सकारात्मक निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है.

17 सूत्रीय मांगें और डॉक्टरों का आंदोलन

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रदेशभर के मेडिकल छात्र और रेजीडेंट डॉक्टर अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत थे, राजधानी रायपुर सहित राज्य के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेजों में विरोध-प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं, इन मांगों में स्टाइपेंड की दरों में समयोचित वृद्धि डॉक्टरों का सबसे प्रमुख मुद्दा था, जिस पर शासन का ध्यान केंद्रित था.

वित्त विभाग की मंजूरी और आदेश जारी

जूनियर डॉक्टरों के लगातार जारी आंदोलन के बीच शासन स्तर पर वार्ता और स्टाइपेंड संशोधन की प्रक्रिया को गति दी गई, वित्त विभाग से औपचारिक स्वीकृति मिलने के उपरांत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से संशोधन आदेश निर्गत किया, इस फैसले से प्रदेश के सैकड़ों पीजी और रेजीडेंट डॉक्टरों को सीधी आर्थिक मजबूती मिलेगी और चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं पुनः सुचारू हो सकेंगी.

पीजी मेडिकल डॉक्टरों की नई स्टाइपेंड दरें

जारी नए आदेश के अनुसार पीजी मेडिकल प्रथम वर्ष के रेजीडेंट डॉक्टरों का स्टाइपेंड 67,500 रुपये से बढ़ाकर 85,050 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, इसी प्रकार द्वितीय वर्ष के छात्रों को अब 71,450 रुपये के स्थान पर 90,027 रुपये प्राप्त होंगे, जबकि तृतीय वर्ष के सीनियर रेजीडेंट्स को 74,600 रुपये की जगह 93,996 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डेंटल के स्नातकोत्तर छात्रों के मानदेय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है, पीजी डेंटल प्रथम वर्ष का स्टाइपेंड 53,500 रुपये से बढ़ाकर सीधे 85,050 रुपये कर दिया गया है, द्वितीय वर्ष के छात्रों का मानदेय 56,700 रुपये से बढ़कर 90,027 रुपये हो गया है, तथा तृतीय वर्ष के छात्रों को अब 59,200 रुपये के स्थान पर 93,996 रुपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 30 सितंबर तक रिक्त पदों की मांगी रिपोर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें