CG News: महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी, 48 लाख महिलाओं को ₹1,000 की आर्थिक सहायता
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत 68.48 लाख महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹641.62 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं। प्रत्येक महिला को इस योजना के अंतर्गत ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। विशेष रूप से, बस्तर संभाग के दूरदराज और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों की 7,773 महिलाओं को भी इस किस्त का लाभ मिला है।

पैसे कैसे चेक करें
जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होती है, तो महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाती है। अगर किसी महिला को SMS नहीं आया है, तो ऑनलाइन स्टेप्स के जरिए राशि की जांच की जा सकती है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएँ और ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ टैब पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर राशि की जांच की जा सकती है। इसके अलावा, महतारी वंदन मोबाइल ऐप के माध्यम से भी लाभार्थी राशि की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी
योजना के अंतर्गत हितग्राही महिलाओं का ई-केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड द्वारा 3 अप्रैल से 30 जून तक पूरी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उन महिलाओं से अपील की है जिनका ई-केवाईसी अभी तक पूरा नहीं हुआ है कि वे तुरंत ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि योजना की राशि बिना किसी व्यवधान के उनके बैंक खाते में पहुंच सके।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वतंत्रता कानून लागू, सख्त सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
