CG News: कोटा नगर पंचायत का दर्जा बढ़ा, अब बनेगी नगर पालिका, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

CG News: कोटा नगर पंचायत का दर्जा बढ़ा, अब बनेगी नगर पालिका, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

CG News: कोटा नगर पंचायत का दर्जा बढ़ा, अब बनेगी नगर पालिका, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

CG News: बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के लिए बड़ी प्रशासनिक सौगात सामने आई है। राज्य सरकार ने कोटा नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाकर उसे नगर पालिका घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला... कोटा नगर पंचायत को दिया नगर पालिका का दर्जा,  विकास कार्यों में आएगी तेजी

राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा के नगर पालिका में उन्नयन संबंधी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह निर्णय प्रभावी हो गया है और कोटा की नई प्रशासनिक पहचान स्थापित हो गई है, नगर पालिका बनने के बाद कोटा में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। इससे शहरी क्षेत्र के विस्तार और नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।

सीमाएं रहेंगी यथावत

नई व्यवस्था के तहत कोटा की मौजूदा नगर पंचायत सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नगर पालिका की सीमाएं वही रहेंगी जो पहले नगर पंचायत क्षेत्र की थीं, इस फैसले के बाद कोटा क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि नगर पालिका बनने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी, विशेषज्ञों का मानना है कि नगर पालिका का दर्जा मिलने से कोटा में शहरी अधोसंरचना मजबूत होगी, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा आने वाले वर्षों में क्षेत्र का समग्र विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें : CG News: आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का संगम: शुरू हुई सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें