CG News: स्वच्छता दीदियों के लिए बड़ा फैसला, नियमित हेल्थ चेकअप और सुरक्षा किट के निर्देश
CG News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अरुण साव ने कहा कि जिन परियोजनाओं की समय-सीमा तय की गई है, उन्हें उसी अवधि में पूरा करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने डीपीआर तैयार करते समय वन स्वीकृति, भू-अर्जन, विद्युत पोल शिफ्टिंग और अतिक्रमण जैसी संभावित बाधाओं का समाधान पहले से सुनिश्चित करने पर जोर दिया, नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और उन्हें सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाए ताकि वे सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें।
पीएम आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश
अरुण साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों की काउंसलिंग कर जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए, उप मुख्यमंत्री ने शहर की नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और मानसून से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और तालाबों की सफाई में नवाचार अपनाने पर भी जोर दिया।
योजनाओं के बेहतर संचालन पर जोर
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान अरुण साव ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों और ग्रामीणों को नल जल योजनाओं के संचालन-संधारण के लिए नियमित जल कर जमा करने के प्रति जागरूक करने को कहा, उप मुख्यमंत्री ने बरसात से पहले सभी जल स्रोतों के क्लोरीनेशन और पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
यह भी पढ़ें : CG News: CM साय से साध्वी निरंजन ज्योति की मुलाकात, पिछड़ा वर्ग कल्याण पर हुई चर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
