CG News: CM साय से साध्वी निरंजन ज्योति की मुलाकात, पिछड़ा वर्ग कल्याण पर हुई चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।
![]()
पिछड़ा वर्ग के विकास पर केंद्रित रही चर्चा
बैठक में पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय, शैक्षणिक उन्नयन और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने आयोग की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आयोग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से बताया।
अधिकार संरक्षण और विकास पर विशेष फोकस
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आयोग का उद्देश्य सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा करना तथा उनके विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को आवश्यक सुझाव देना है। आयोग संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी भी करता है, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित आयोग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में पिछड़ा वर्ग समुदाय के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ।
यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर बना जल संरक्षण का मॉडल, जनभागीदारी से भू-जल संवर्धन को मिली नई ताकत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
