CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: 125 दिन रोजगार गारंटी, अटल आजीविका हाट और बायोगैस नीति को मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: 125 दिन रोजगार गारंटी, अटल आजीविका हाट और बायोगैस नीति को मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: 125 दिन रोजगार गारंटी, अटल आजीविका हाट और बायोगैस नीति को मंजूरी

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और युवाओं तथा किसानों के लिए नए अवसर तैयार करना है।

ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार की गारंटी

कैबिनेट ने एक नई ग्रामीण रोजगार योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को साल में 125 दिनों तक अकुशल श्रम आधारित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के माध्यम से जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों के विकास जैसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा, इसके साथ ही डिजिटल तकनीक और आधुनिक निगरानी प्रणाली का उपयोग कर योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

Chhattisgarh Cabinet Meets Today | Monsoon Session, Budget, Transfer Policy  On Agenda

अटल आजीविका समृद्धि हाट से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन देने के लिए अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, कोल्ड स्टोरेज, डिजिटल सेवाओं और कृषि उपकरणों से जुड़े केंद्र विकसित किए जाएंगे, इस पहल का उद्देश्य गांवों में ही रोजगार के अवसर पैदा करना और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

बायोगैस नीति से मिलेगा हरित ऊर्जा को बढ़ावा

कैबिनेट ने नई कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति को भी मंजूरी दी है। इस नीति के तहत कृषि अवशेष, पशुधन अपशिष्ट और जैविक कचरे का उपयोग कर स्वच्छ ईंधन तैयार किया जाएगा, सरकार का मानना है कि इससे पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और जैव उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नए निवेश और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, सरकार के इन फैसलों को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है। इन योजनाओं के लागू होने से गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर नए अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें : CG News: आवास प्लस 2.0 सूची पर होगी चर्चा, 24 जून की ग्राम सभाओं में लिए जाएंगे अहम फैसले

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें