CG News: आवास प्लस 2.0 सूची पर होगी चर्चा, 24 जून की ग्राम सभाओं में लिए जाएंगे अहम फैसले

CG News: आवास प्लस 2.0 सूची पर होगी चर्चा, 24 जून की ग्राम सभाओं में लिए जाएंगे अहम फैसले

CG News: आवास प्लस 2.0 सूची पर होगी चर्चा, 24 जून की ग्राम सभाओं में लिए जाएंगे अहम फैसले

CG News: छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम सभाओं को प्रभावी और सहभागी बनाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसमें शामिल हो सकें।

छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में कल जुटेंगे ग्रामीण, 'आवास प्लस 2.0' की  स्थायी प्रतीक्षा सूची का होगा वाचन – Roytarsnews

आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची होगी प्रमुख मुद्दा

ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई स्थायी प्रतीक्षा सूची का अवलोकन और वाचन किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता तय करने के साथ-साथ ग्रामीणों से प्राप्त दावे और आपत्तियों पर भी चर्चा होगी, ग्राम सभा से अनुमोदन मिलने के बाद अंतिम सूची को संबंधित ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में 24 जून को हर ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 की  स्थायी प्रतीक्षा सूची पर होगी चर्चा - Chhattisgarh: Permanent Waiting List  For Awas Plus 2.0 Discussed In Every ...

पंचायत के आय-व्यय की होगी समीक्षा

बैठक में पंचायत के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा और उसके अनुमोदन पर चर्चा होगी। इसके अलावा पिछली ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट भी ग्रामीणों के सामने रखी जाएगी, ग्राम सभा के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत स्वीकृत विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। ग्रामीणों को चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी जाएगी ताकि विकास योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे।

वीबी जी राम जी योजना की दी जाएगी जानकारी

ग्रामीण रोजगार और आजीविका से जुड़ी नई पहल “विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” यानी वीबी जी राम जी योजना के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। योजना के उद्देश्यों और संभावित लाभों पर विस्तार से चर्चा होगी, विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों से अपील की है कि ग्राम सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनसहभागिता से ही गांवों के विकास से जुड़े निर्णय अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन सकेंगे।

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा में ‘मिशन दृष्टि’ की सफलता: 42 ग्रामीणों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन, अंधेरे से उजाले की ओर जिंदगी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें