CG News: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय के सिद्धांतों को बताया विकास का आधार
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता और महान राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया, इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अतुलनीय योगदान और उनके राष्ट्रसेवा के भाव को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए.
समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने सिद्धांतों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की एक ऐसी दूरदर्शी दृष्टि प्रदान की, जिसके केंद्र में समाज का अंतिम व्यक्ति है, उनका स्पष्ट मानना था कि वास्तविक विकास की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, उनका ‘अंत्योदय’ का विचार गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है.

‘अंत्योदय दिवस‘ के रूप में संकल्प का प्रकटीकरण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को देशभर में ‘अंत्योदय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह दिन उनके विचारों के अनुरूप समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक और कल्याणकारी बदलाव लाने के संकल्प को प्रदर्शित करता है, उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी पूरे देश को जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है.
राज्य सरकार की अंत्योदय के प्रति प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों और अंत्योदय के सिद्धांतों को पूर्णतः आत्मसात करते हुए कार्य कर रही है, राज्य की सभी विकास योजनाओं का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दूरस्थ और जरूरतमंद क्षेत्रों के नागरिकों तक मूलभूत सुविधाएं और आर्थिक संबल पहुंचाना है, ताकि सभी को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके.
भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे विचार
अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, त्याग और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा, उनके विचार और उच्च आदर्श सदैव देशवासियों और युवा पीढ़ी को एक मजबूत, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे.
यह भी पढ़ें : CG News: ‘बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में बोले CM साय, रियल एस्टेट सेक्टर बनेगा अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









