Rewa News: रीवा के आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर अंतरिम रोक, अचानक निरीक्षण में सामने आईं कई बड़ी गड़बड़ियां

Rewa News: रीवा के आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर अंतरिम रोक, अचानक निरीक्षण में सामने आईं कई बड़ी गड़बड़ियां

Rewa News: रीवा के आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर अंतरिम रोक, अचानक निरीक्षण में सामने आईं कई बड़ी गड़बड़ियां

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नए बस स्टैंड के पास स्थित आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने आगामी आदेश तक रोक लगा दी है, 23 सितंबर की रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया था, जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही उजागर होने के बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है.

निरीक्षण में पाई गईं कई गंभीर खामियां

जांच टीम के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल प्रशासन ने वर्ष 2024 से अब तक पैरामेडिकल स्टाफ में हुए बदलावों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी थी, इसके अलावा अस्पताल में मरीजों की मौत से जुड़ी सूचनाएं भी विभाग से छिपाई गईं, 100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में मरीजों की उचित देखभाल के लिए पर्याप्त मेडिकल स्टाफ भी तैनात नहीं मिला.

डॉक्टर निजी अस्पताल में इलाज करते मिले

निरीक्षण के दौरान शासकीय सेवा में कार्यरत डॉ. केडी सिंह बिना अनुमति के आयुष्मान अस्पताल में मरीजों का इलाज करते हुए पाए गए, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उनके खिलाफ अनैतिक और असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं, जो प्रथम दृष्टया जांच में सही पाई गईं, उनके साथ एक बीएचएमएस डॉक्टर भी मरीजों का इलाज कर रहे थे.

जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने अस्पताल के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, अस्पताल की संचालक डॉ. प्रियंका सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जवाब संतोषजनक न मिलने पर एकपक्षीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

नए मरीजों के प्रवेश पर प्रतिबंध

 रोक की अवधि के दौरान अस्पताल में नए मरीजों को भर्ती करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, वर्तमान में भर्ती मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर अन्य सुरक्षित स्वास्थ्य संस्थानों में स्थानांतरित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, आगामी आदेश जारी होने तक अस्पताल का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: MP में 25 सितंबर से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की ऐतिहासिक शुरुआत, 7 शहरों में चलेंगी 351 बसें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें