CG News: रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, कहा- उनका शौर्य और त्याग अमर प्रेरणा
CG News: रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर बताया।
राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है। उनका शौर्य और त्याग आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनकी गौरवगाथा हमें हर परिस्थिति में साहस, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी भी समाज के लिए अपने महान नायकों और गौरवशाली इतिहास को याद रखना बेहद जरूरी है। जो समाज अपने इतिहास और विरासत को भूल जाता है, उसका भविष्य भी संकट में पड़ जाता है। वहीं जो समाज अपने महापुरुषों का सम्मान करता है, उसका भविष्य हमेशा उज्ज्वल रहता है।
मुगल सेना के सामने दिखाई अद्वितीय वीरता
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने मुगल साम्राज्य की विशाल सेना के सामने अद्भुत साहस और वीरता का परिचय दिया। मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और वीरगति को प्राप्त हुईं। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में साहस और सम्मान के प्रतीक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक चेतना और महान विभूतियों के योगदान को संरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है, मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक भूलन सिंह मरावी, डॉ. नंदकुमार साय, रायपुर महापौर मीनल चौबे, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: कोदो-कुटकी: किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफे वाली फसल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
