CG News: रायपुर में यादव समाज महासम्मेलन, मुख्यमंत्री साय ने नए सामाजिक भवन का किया लोकार्पण

CG News: रायपुर में यादव समाज महासम्मेलन, मुख्यमंत्री साय ने नए सामाजिक भवन का किया लोकार्पण

CG News: रायपुर में यादव समाज महासम्मेलन, मुख्यमंत्री साय ने नए सामाजिक भवन का किया लोकार्पण

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम बरौदा में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान धरसीवां विधायक अनुज शर्मा समेत समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे.

झेरिया यादव समाज महासम्मेलन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सामाजिक भवन का लोकार्पण - Haribhoomi

नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर नव निर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया. समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया और भवन को सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, महासम्मेलन के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही राउत नाचा और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आकर्षण बढ़ाया.

मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण से बदल रहा छत्तीसगढ़ : सीएम साय

युवाओं को दिया आगे बढ़ने का संदेश

धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि सामाजिक भवन समाज की एकजुटता और विकास का प्रतीक बनेगा. उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, व्यवसाय, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़कर समाज और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने समाज की जनहित से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का भरोसा भी दिलाया, महासम्मेलन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, झेरिया यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि, युवा और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया और सामाजिक एकता, सहयोग तथा संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें : CG News: शाला प्रवेशोत्सव में मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, दुर्ग जिले को शिक्षा और खेल क्षेत्र की 4 नई सौगातें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें