CG News: भीखमपुरा की जनचौपाल में मुख्यमंत्री का संवाद, ग्रामीणों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान वे पारंपरिक खाट पर बैठकर महिलाओं, ग्रामीणों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं।
सुशासन और जनता से जुड़ाव पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों और आवेदनों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, सीएम साय ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला स्व-सहायता समूह और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

ग्रामीणों के लिए कई घोषणाएं
जनचौपाल में ग्रामीणों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं
• सपेरा समाज के लिए सामुदायिक भवन
• गांव में मंगल भवन निर्माण
• आंतरिक गलियों में सीसी रोड निर्माण
• चंडी मंदिर के पास डबरी तालाब का सौंदर्यीकरण
• प्राथमिक शाला का नामकरण पंडित हृदयानंद पाणिग्राही के नाम पर
ग्रामीण विकास पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और आजीविका के क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की, इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का सीधे गांव पहुंचकर जनता से संवाद करना उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें : CG News: हेमूनगर समाधान शिविर में सीएम साय का बड़ा ऐलान, दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए नई योजनाएं शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
