CG News: बस्तर में बदलाव की मिसाल, बारसे बुधरा बने ‘शिक्षादूत’, बच्चों को दे रहे नई दिशा

CG News: बस्तर में बदलाव की मिसाल, बारसे बुधरा बने ‘शिक्षादूत’, बच्चों को दे रहे नई दिशा

CG News: बस्तर में बदलाव की मिसाल, बारसे बुधरा बने ‘शिक्षादूत’, बच्चों को दे रहे नई दिशा

CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बदलाव की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। कोंटा विकासखंड के पुवर्ती गांव के ओयापारा में, जहां कभी डर और हिंसा का माहौल था, आज वहां बच्चों की पढ़ाई की आवाज गूंज रही है।

‘शिक्षादूत’ बने बारसे बुधरा

बारसे बुधरा, जो कभी नक्सल प्रभावित वातावरण में जनताना स्कूल में पढ़ते थे, आज उसी क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा की राह दिखा रहे हैं। वह माओवादी बटालियन कमांडर रहे बारसे देवा के छोटे भाई हैं, लेकिन अब उन्होंने मुख्यधारा में लौटकर समाज में सकारात्मक भूमिका अपनाई है।

सुकमा में बदलाव की नई मिसाल जनताना स्कूल से पढ़कर निकला बुधरा आज बना  शिक्षादूत बंदूक के साए से निकलकर शिक्षादूत बना नक्सली कमांडर का भाई ...

पुनर्वास नीति से मिली नई पहचान

बुधरा की यह कहानी राज्य सरकार की ‘पूना मार्गेम’ पुनर्वास नीति की सफलता का उदाहरण है। इसी योजना के तहत उन्हें सिलगेर प्राथमिक शाला में शिक्षादूत के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें करीब 13 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, उनका जीवन आसान नहीं रहा। पढ़ाई के दौरान उन्हें पुलिस पूछताछ और नक्सलियों के शक का सामना भी करना पड़ा। मानसिक तनाव और असुरक्षा के बावजूद उन्होंने शिक्षा को जारी रखा और आगे बढ़ते रहे।

बच्चों के लिए बन रहे प्रेरणा स्रोत

आज वही बारसे बुधरा गांव के बच्चों को पढ़ाकर उन्हें डर से बाहर निकाल रहे हैं और सपनों को देखने की प्रेरणा दे रहे हैं। उनके प्रयासों से गांव में शिक्षा का माहौल मजबूत हो रहा है।

सुकमा में बदलाव की नई मिसाल जनताना स्कूल से पढ़कर निकला बुधरा आज बना  शिक्षादूत बंदूक के साए से निकलकर शिक्षादूत बना नक्सली कमांडर का भाई ...

मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा दौरे के दौरान बारसे बुधरा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो मुख्यधारा में लौटकर नई शुरुआत करना चाहते हैं।

बस्तर में बदलती सोच

आज बस्तर में बदलाव सिर्फ विकास योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है। बारसे बुधरा जैसे युवाओं की कहानियां इस बदलाव की सच्ची मिसाल बन रही हैं, जहां अब डर की जगह शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: 27 अप्रैल को खुलेगी मंडिप खोल गुफा, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें