CG News: फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं : मुख्यमंत्री साय

CG News: फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं : मुख्यमंत्री साय

CG News: फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं : मुख्यमंत्री साय

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने की सशक्त शक्ति हैं।

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु  देव साय – Jogi Express

फिल्में समाज को देती हैं नई दिशा

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छी फिल्में समाज की सोच, संस्कृति और संवेदनाओं को दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने समय-समय पर सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। “मदर इंडिया” जैसी फिल्मों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों ने भारतीय समाज में नैतिक मूल्यों, त्याग और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम हैं।  डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के सम्मान समारोह ...

छत्तीसगढ़ी सिनेमा का गौरवशाली इतिहास

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग का इतिहास समृद्ध रहा है। प्रदेश की पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म “कही देबे संदेश” ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूत संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज छालीवुड की फिल्में मनोरंजन के साथ-साथ व्यावसायिक सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं, कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त छत्तीसगढ़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्म “छत्तीसगढ़ का भीम – चिंताराम” का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म को 11 देशों में सम्मान मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और निर्माताओं को बधाई दी।

रायपुर में आज फिल्म निर्माता-निर्देशकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट  कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सम्मान समारोह में ...

फिल्म सिटी से मिलेगा उद्योग को नया विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार स्थानीय कलाकारों और फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम को फिर से सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि 150 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्राइबल एवं कल्चरल कन्वेंशन सेंटर प्रदेश के फिल्म उद्योग को नई पहचान देंगे। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और फिल्म पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र स्थित गिधनी पाठ में विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये तथा धमतरी में सेन समाज भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा भी की, मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह कलाकारों, रचनाकारों और फिल्म निर्माताओं का मनोबल बढ़ाते हैं तथा नई पीढ़ी को सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम और संस्कृति विभाग की इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें : CG News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, केंद्र-राज्य समन्वय को बताया विकास की नई ताकत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें