CG News: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

CG News: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

CG News: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

CG News: सुशासन तिहार 2026 के तहत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मोहड़ वार्ड निवासी घनश्याम दास साहू को नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया। इससे उनका समय और पैसा दोनों बचा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों तक शासकीय सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के मोहड़ वार्ड निवासी घनश्याम दास साहू को जनसमस्या निवारण शिविर में ही नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा मिली।

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग  ड्राइविंग लाइसेंस – Jogi Express

शिविर में मिली जानकारी

घनश्याम दास साहू मोहड़ स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर ही आवेदन किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया, श्री साहू ने बताया कि सामान्य तौर पर लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय जाना पड़ता, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च लगता। लेकिन इस शिविर के माध्यम से उन्हें यह सुविधा घर के पास ही मिल गई, जिससे अनावश्यक भागदौड़ और खर्च से राहत मिली।

जनता और प्रशासन के बीच बढ़ा भरोसा

घनश्याम साहू ने कहा कि सुशासन तिहार के जरिए शासन की सेवाएं सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं। अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे आम नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है, सुशासन तिहार के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाएं और सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को त्वरित लाभ मिल रहा है तथा शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: आगामी चुनावों को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि फरवरी 2027 तक बढ़ाई गई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें