CG News: छत्तीसगढ़ में ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत, 52,553 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ेगा अभियान

CG News: छत्तीसगढ़ में ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत, 52,553 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ेगा अभियान

CG News: छत्तीसगढ़ में हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान की शुरुआत, 52,553 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ेगा अभियान

CG News: तीजा-पोरा पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर से छत्तीसगढ़ में ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत की गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में अभियान के लोगो का अनावरण किया गया. इस दौरान पोषण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सुपोषण रथ’ को भी रवाना किया गया. सरकार का लक्ष्य मुनगा यानी सहजन के पौधों को घरों और संस्थानों तक पहुंचाकर पोषण को बढ़ावा देना है.

Launch of 'Har Ghar Munga' campaign

एनीमिया और कुपोषण से लड़ने पर जोर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुनगा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान को महिलाओं और बच्चों के पोषण से जोड़ा गया है. योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पोषण वाटिकाओं और ग्रामीण परिवारों की बाड़ियों में मुनगा के पौधे लगाए और वितरित किए जाएंगे. सरकार का मानना है कि घर के आसपास मुनगा उपलब्ध होने से माताओं, किशोरियों और बच्चों को पौष्टिक आहार आसानी से मिल सकेगा.

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

52,553 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ेंगे 7.88 लाख परिवार

अभियान के दायरे में प्रदेश के 52,553 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है, जिनके जरिए करीब 7.88 लाख परिवारों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य है. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के क्षेत्र में 15 मुनगा पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी तय की गई है. पौधे लगाने के बाद उनकी स्थिति पर भी निगरानी रखी जाएगी. पौधा खराब होने या नष्ट होने की स्थिति में दोबारा पौधरोपण की व्यवस्था करने का भी प्रावधान रखा गया है.

मंत्रालय से ग्राम पंचायत तक तय हुई जिम्मेदारी

अभियान को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए राज्य से लेकर गांव स्तर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं. मंत्रालय स्तर पर विभागीय सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति अभियान को दिशा देगी. जिला स्तर पर कलेक्टर और विकासखंड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में समितियां काम करेंगी. वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को भी अभियान की जमीनी निगरानी और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है.

डिजिटल डैशबोर्ड से होगी पौधों की निगरानी

मुनगा पौधों की स्थिति पर नजर रखने के लिए डिजिटल डैशबोर्ड तैयार किया गया है. इसके जरिए पौधों के जीवित रहने, नुकसान होने और जरूरत पड़ने पर दोबारा पौधे लगाने से जुड़ी जानकारी की समीक्षा की जाएगी. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लोगों से तीजा-पोरा के अवसर पर अपने घर की बाड़ी में मुनगा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की. उन्होंने सप्ताह में कम से कम तीन बार मुनगा फल, भाजी और फूल को भोजन में शामिल करने का आग्रह किया, ताकि अभियान को पोषण और जनभागीदारी से जोड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें : CG News: केशकाल की भादो जात्रा में लगी देवताओं की अनोखी अदालत, 157 मामलों में 35 को आजीवन कारावास

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें