CG News: जगदलपुर में होगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला, बच्चों को मिलेगा कला का विशेष प्रशिक्षण

CG News: जगदलपुर में होगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला, बच्चों को मिलेगा कला का विशेष प्रशिक्षण

CG News: जगदलपुर में होगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला, बच्चों को मिलेगा कला का विशेष प्रशिक्षण

CG News: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर विशेष कार्टून कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य बस्तर की संस्कृति, पर्यटन, लोकजीवन और विकास की सकारात्मक तस्वीर को कार्टून कला के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है. कार्यशाला में स्कूली विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति और कला के नए अवसरों से जोड़ा जाएगा.

कला के माध्यम से मिलेगा विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान के नए दौर में आगे बढ़ रहा है. प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध बस्तर अब देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है. ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला इसी सकारात्मक बदलाव को कला के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास है, जिससे नई पीढ़ी बस्तर की विशेषताओं से जुड़ सके.

जगदलपुर में मुस्कुराता बस्तर कार्टून कार्यशाला – Moreसमाचार

वरिष्ठ कलाकारों से सीखने के अवसर

कार्यशाला में स्कूली विद्यार्थियों को कार्टून और कैरिकेचर कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा. दिल्ली के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट माधव जोशी और पुणे के प्रसिद्ध कैरिकेचर कलाकार शुभम जिंदे लाइव डेमो के माध्यम से बच्चों को कार्टून बनाने की तकनीक सिखाएंगे. विद्यार्थी रेखांकन, कल्पना शक्ति और सामाजिक विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने की कला सीख सकेंगे, जिससे उनकी प्रतिभा को नया मंच मिलेगा.

संस्कृति और पर्यटन का रचनात्मक प्रदर्शन

बस्तर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और बस्तर दशहरा जैसे आयोजन इसकी पहचान हैं. कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने बताया कि ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम के जरिए इन सभी सकारात्मक पहलुओं को कार्टून कला में उतारने का प्रयास किया जाएगा, इस कार्यशाला का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि बस्तर की स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान और अवसर प्रदान करना भी है. कला के माध्यम से युवा अपनी कल्पनाओं को नई दिशा दे सकेंगे और बस्तर की सकारात्मक कहानी देशभर तक पहुंचाने में योगदान देंगे. यह अभियान नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोक परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर से जोड़ने की एक रचनात्मक पहल साबित होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, खिलाड़ियों के लिए 100 करोड़ का मिशन और सम्मान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें