CG News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के नए आवेदन जल्द शुरू, 1 जुलाई को आएगी 29वीं किस्त
CG News: छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। महतारी वंदन योजना का पोर्टल एक बार फिर खोला जाने वाला है। लंबे समय से नए पंजीयन का इंतजार कर रही महिलाओं को अब योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बस्तर संभाग से शुरू होंगे आवेदन
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना के नए पंजीयन की शुरुआत बस्तर संभाग से की जाएगी। पहले चरण में बस्तर संभाग के सभी जिलों में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी चरणबद्ध तरीके से पोर्टल खोला जाएगा।

1 जुलाई को जारी होगी 29वीं किस्त
योजना के तहत 1 जुलाई को हितग्राही महिलाओं के खातों में 29वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस तरह लाभार्थियों को सालाना 12 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है, महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख महिला सशक्तिकरण योजनाओं में शामिल है। इसकी शुरुआत 1 मार्च 2024 को की गई थी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
कौन महिलाएं हैं पात्र?
योजना का लाभ लेने के लिए महिला का विवाहित होना आवश्यक है। इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी चाहिए और उसकी आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाता है, पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। पोर्टल खुलते ही नए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। इसके साथ बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी, ताकि सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके, सरकार ने लाभार्थी महिलाओं को समय रहते e-KYC पूरा कराने की सलाह दी है। e-KYC नहीं होने की स्थिति में योजना की राशि मिलने में बाधा आ सकती है। इसलिए हितग्राहियों को सभी जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया पहले से पूरी रखने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : CG News: PM किसान सम्मान निधि बनी सहारा, दुर्गेश यादव की खेती में आया बड़ा बदलाव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
