CG News: खेलों को नई उड़ान देने की तैयारी, 304 करोड़ के बजट से मजबूत होगा स्पोर्ट्स सिस्टम
CG News: छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई योजनाओं पर काम शुरू किया है, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, इसका उद्देश्य खेल सुविधाओं को मजबूत करना और राज्य की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है.

क्रीड़ा योजनाओं और प्रशिक्षण पर जोर
राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत 57 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, वहीं खेल अकादमियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए 14 प्रशिक्षकों को पटियाला भेजा गया है, जिससे खिलाड़ियों की तैयारी और प्रदर्शन को बेहतर बनाया जा सके, खेल गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए छह नए जिलों में खेल अधिकारियों के पद बनाए गए हैं, साथ ही विभाग में प्रशिक्षकों, जिला खेल अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, इससे राज्य की खेल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
बजट में हुआ बड़ा बदलाव
अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ बनने के समय खेल एवं युवा कल्याण विभाग का बजट केवल 4 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 304 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, सरकार बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों के जरिए ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने ला रही है, छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स ने राज्य को देश के खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है, सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों से जुड़ें और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण मिल सके.
यह भी पढ़ें : CG News: ई-बसों से बदलेगा शहर का सफर, कम होगा प्रदूषण और लोगों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
