MP News: मोदी सरकार की सौगात: मध्यप्रदेश में जुलवानिया–खंडवा–बैतूल नेशनल हाईवे परियोजना को मंजूरी

MP News: मोदी सरकार की सौगात: मध्यप्रदेश में जुलवानिया–खंडवा–बैतूल नेशनल हाईवे परियोजना को मंजूरी

MP News: मोदी सरकार की सौगात: मध्यप्रदेश में जुलवानियाखंडवाबैतूल नेशनल हाईवे परियोजना को मंजूरी

MP News: मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश को एक नए नेशनल हाईवे की सौगात दी है, जो जुलवानिया–खंडवा–बैतूल मार्ग से होकर गुजरेगा। इस परियोजना की कुल लंबाई 233.653 किलोमीटर होगी और इस पर 4415.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

केंद्र से एमपी को मिला बड़ा तोहफा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा  उज्जैन, दो घंटे में पूरा होगा सफर - madhya pradesh gets big gift from modi  cabinet ujjain ...

चार लेन तक होगा विस्तार

 एनएच-347बी के विभिन्न हिस्सों को अपग्रेड कर 2 लेन से 4 लेन तक विस्तारित किया जाएगा। इसमें ग्रीनफील्ड बायपास का निर्माण भी शामिल है, जिससे यातायात सुगम और तेज होगा, यह हाईवे खरगोन, खंडवा और बैतूल जैसे आदिवासी जिलों को सीधा लाभ देगा। नर्मदा नदी के आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापार और स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

औद्योगिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क से जुड़ेगा एमपी

परियोजना के तहत यह कॉरिडोर 6 पीएम गति-शक्ति आर्थिक नोड्स से जुड़कर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इससे कपड़ा क्लस्टर, फूड पार्क, औद्योगिक क्षेत्र, पावर प्लांट और लॉजिस्टिक्स हब को सीधा फायदा मिलेगा, इस हाईवे परियोजना से 2 आकांक्षी जिलों और 3 आदिवासी जिलों को विशेष लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से रोजगार के नए अवसर बनेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: PPP मॉडल पर रायपुर के क्वींस क्लब ऑफ इंडिया का होगा विश्वस्तरीय विकास

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें