CG News: रायपुर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निभाई छेरापहरा की परंपरा

CG News: रायपुर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निभाई छेरापहरा की परंपरा

CG News: रायपुर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निभाई छेरापहरा की परंपरा

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. अवंति विहार-गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाप्रभु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद दोनों ने पारंपरिक छेरापहरा की रस्म निभाते हुए सोने की झाड़ू से रथ के आगे प्रतीकात्मक सफाई की. वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर रथ तक पहुंचाया. रथयात्रा से पहले मंदिर को आकर्षक फूलों और विशेष सजावट से भव्य रूप दिया गया था.

CG NEWS: रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल डेका और CM साय ने निभाई छेरा-पहरा की परंपरा - People's Update

टुरी-हटरी मंदिर से निकली ऐतिहासिक रथयात्रा

पुरानी बस्ती स्थित टुरी-हटरी जगन्नाथ मंदिर से भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पारंपरिक रथयात्रा निकाली गई. विशेष पूजा-अर्चना के बाद तीनों विग्रह रथ पर विराजमान हुए और नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए. यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, रथयात्रा को भव्य बनाने के लिए ओडिशा से आए कलाकारों ने मंदिर और रथों को पारंपरिक शैली में सजाया. रंगीन चित्रकारी, धार्मिक अलंकरण और आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया. वहीं धार्मिक अनुष्ठानों को शास्त्रीय विधि से संपन्न कराने के लिए ओडिशा से पुजारियों को भी आमंत्रित किया गया.

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 2026: रायपुर में राज्यपाल ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सीएम साय हुए शामिल

500 वर्षों से आस्था का केंद्र है यह मंदिर

रायपुर की पुरानी बस्ती स्थित टुरी-हटरी जगन्नाथ मंदिर को राजधानी के सबसे पुराने धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. लगभग 500 वर्ष पुराने इस मंदिर को पहले साहूकार मंदिर के नाम से जाना जाता था. समय के साथ मंदिर का विस्तार और जीर्णोद्धार हुआ तथा भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापित होने के बाद यह प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल हो गया, रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की. कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन किया गया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, जबरन धर्म परिवर्तन पर सख्त दंड का प्रावधान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें