CG News: ओलंपिक और विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को साय सरकार देगी ₹3 लाख तक की आर्थिक सहायता

CG News: ओलंपिक और विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को साय सरकार देगी ₹3 लाख तक की आर्थिक सहायता

CG News: ओलंपिक और विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को साय सरकार देगी ₹3 लाख तक की आर्थिक सहायता

CG News: छत्तीसगढ़ के उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ओलंपिक, विश्व कप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह राशि खिलाड़ियों के यात्रा खर्च और उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र खिलाड़ियों को 30 नवंबर तक आवेदन करना होगा.

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 126 प्लेयर्स और कोचों को किया गया सम्मानित, 1  करोड़ 74 लाख बांटे गए

वास्तविक खर्च के आधार पर मिलेगी सहायता

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए यात्रा व्यय और जरूरी खेल उपकरण खरीदने में आर्थिक सहयोग दिया जाएगा. इस योजना में अधिकतम तीन लाख रुपए की सहायता निर्धारित की गई है. हालांकि, खिलाड़ी के वास्तविक खर्च और तीन लाख रुपए की अधिकतम सीमा में से जो राशि कम होगी, उसी के अनुसार प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जाएगी. खेल उपकरणों के मामले में खिलाड़ी द्वारा मांगी गई राशि और संबंधित सामग्री के बाजार मूल्य में से कम राशि को मान्य किया जाएगा. इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है.

छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो. एक वित्तीय वर्ष में किसी खिलाड़ी को केवल एक बार ही इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. आवेदन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रमाण पत्र और चयन पत्र देना जरूरी होगा. यात्रा खर्च के लिए वास्तविक टिकट और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जबकि खेल उपकरणों की खरीद के लिए प्रमाणित कोटेशन और सामग्री की दरों का विवरण देना अनिवार्य रहेगा.

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 126 प्लेयर्स और कोचों को किया गया सम्मानित, 1  करोड़ 74 लाख बांटे गए

आवेदन में देनी होगी पूरी जानकारी

आवेदन करने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित प्रारूप में अपनी व्यक्तिगत और खेल संबंधी जानकारी देनी होगी. इसमें खिलाड़ी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, आयु, लिंग, खेल का नाम, स्थायी और वर्तमान पता, मोबाइल नंबर तथा बैंक खाते का विवरण शामिल है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का नाम, आयोजन स्थल, संबंधित देश, प्रतियोगिता की अवधि और चयन पत्र की जानकारी भी देनी होगी. आवेदन में यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए मांगी गई आर्थिक सहायता का अलग-अलग विवरण प्रस्तुत करना होगा. राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करने से संबंधित जानकारी भी देना आवश्यक है.

आवेदन के साथ लगाने होंगे जरूरी दस्तावेज

विभाग के अनुसार आवेदन के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रमाण पत्र और चयन पत्र संलग्न करना होगा. इसके अलावा वास्तविक यात्रा टिकट, खेल उपकरणों का प्रमाणित कोटेशन, सामग्री की दरों का विवरण, प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति और छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र देना होगा. बैंक पासबुक या रद्द चेक की प्रति, आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार का फोटो भी आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य है. विभाग ने साफ किया है कि जरूरी मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. अधूरे, निर्धारित समय के बाद प्राप्त या नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे. गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द करने के साथ स्वीकृत राशि वापस लेने की कार्रवाई भी हो सकती है.

30 नवंबर तक यहां भेजें आवेदन

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पात्र खिलाड़ियों को 30 नवंबर तक आवेदन जमा करने का अवसर दिया है. इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित आवेदन प्रारूप और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन संचालक, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन, जी.ई. रोड, रायपुर-492001 के पते पर भेज सकते हैं. आवेदन का प्रारूप और योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है. किसी भी तरह की जानकारी के लिए खिलाड़ी 0771-2262177 और 0771-2262178 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा dir-sportsyw.cg@gov.in पर ई-मेल के जरिए भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय से मिले पद्मश्री काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी, 12 अबूझमाड़िया युवाओं को सिखा रहे जनजातीय कला का हुनर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: ओलंपिक और विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को साय सरकार देगी ₹3 लाख तक की आर्थिक सहायता”

Leave a Comment

और पढ़ें