Rewa News: शिल्परा नहर में डूबे जुड़वा भाइयों की मौत पर सवाल, चार दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग

Rewa News: शिल्परा नहर में डूबे जुड़वा भाइयों की मौत पर सवाल, चार दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग

Rewa News: शिल्परा नहर में डूबे जुड़वा भाइयों की मौत पर सवाल, चार दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग

Rewa News: रीवा की शिल्परा नहर में डूबने से जुड़वा भाइयों अंशु सेन और प्रांशु सेन की मौत का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के सामने दोनों के शव रखकर धरना शुरू कर दिया. परिजनों ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई और हादसे के समय साथ मौजूद चार दोस्तों को गिरफ्तार करने की मांग की.

अस्पताल के सामने धरने पर बैठे परिजन। - Dainik Bhaskar

मौत की परिस्थितियों पर उठाए सवाल

परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे. इसके अलावा उनके शवों पर कपड़े भी नहीं थे. परिवार का कहना है कि इन परिस्थितियों को देखते हुए इस घटना को महज हादसा मानना उचित नहीं है. उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है.

चार दोस्तों पर जताया संदेह

परिजनों ने घटना के वक्त दोनों भाइयों के साथ मौजूद चार दोस्तों की भूमिका पर संदेह जताया है. उनकी मांग थी कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने तक चारों को पुलिस अभिरक्षा में रखा जाए. परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई, परिजनों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. सीएसपी राजीव पाठक ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने की सलाह दी. पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना

पुलिस अधिकारियों की समझाइश और जांच के आश्वासन के बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया. इसके बाद दोनों भाइयों के शवों को दोबारा मर्चुरी में रखवा दिया गया. अब परिवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी, फिलहाल बिछिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि अंशु और प्रांशु की मौत नहर में डूबने से हुए हादसे का नतीजा थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी.

यह भी पढ़ें : Dev Uthani Ekadashi: भगवान विष्णु के जागते ही शुरू हुए मांगलिक कार्य, मंदिरों में पूजा-अर्चना और सड़कों पर निकलीं बारातें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें