CG News: छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगा नया सहारा
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार 1 जुलाई 2026 से वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना लागू करने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है। योजना को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ग्राम सभाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।
ग्रामीणों में दिखा उत्साह
योजना को लेकर गांवों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड की सांकरा और देवरी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को योजना की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने रोजगार, आत्मनिर्भरता और गांव के विकास से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां हाथों में लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया।

केंद्र सरकार ने की सराहना
बेमेतरा जिले में मानव श्रृंखला के माध्यम से चलाए गए जागरूकता अभियान की केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भी सराहना की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे ग्रामीणों की जागरूकता और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया है, अधिकारियों के अनुसार वीबी जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और उनकी आय में वृद्धि करना है। योजना के जरिए गांवों में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
30 जून तक पूरा होगा प्रशिक्षण
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य 30 जून तक निर्धारित किया है। इसके लिए विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, सरकार का मानना है कि योजना लागू होने के बाद प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम सभाओं, पोस्टर-बैनर, मुनादी, प्रचार रथ और डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यह योजना गांवों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।
यह भी पढ़ें : CG News: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी हॉर्नबिल सफारी, संरक्षण के साथ रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
