MP News: एमपी में पीएम आवास योजना में 152 करोड़ की वसूली, निकायों पर कार्रवाई
MP News: मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने प्रदेश के 378 नगरीय निकायों को कुल 152.21 करोड़ रुपये वापस जमा कराने के निर्देश जारी किए हैं।
निर्माण अधूरे या निरस्त आवासों पर गिरी गाज
यह राशि उन आवासों से जुड़ी है, जिनके लिए सरकार ने फंड जारी किया था, लेकिन या तो निर्माण पूरा नहीं हुआ या बाद में आवास समर्पित अथवा निरस्त कर दिए गए। संचालनालय ने साफ चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर राशि जमा नहीं की गई, तो संबंधित निकायों के अनुदानों से सीधे कटौती कर वसूली की जाएगी।

हजारों प्रोजेक्ट फेल
प्रदेश में योजना के बीएलसी घटक के तहत कुल 8.61 लाख आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से करीब 1.46 लाख आवास बाद में विभिन्न कारणों से समर्पित कर दिए गए। कारणों में निर्माण शुरू न होना, भूमि विवाद, लाभार्थियों का पलायन और तकनीकी त्रुटियां शामिल हैं।
बिना निर्माण के लौटाई गई राशि
जांच में सामने आया कि लगभग 6,870 आवास ऐसे थे, जिनमें राशि जारी होने के बावजूद निर्माण नहीं हुआ। इसके बाद निकायों ने हितग्राहियों से पैसा वापस लिए बिना ही आवास समर्पित कर दिए। इससे करीब 73.23 करोड़ रुपये निकायों के पास बने रहे।
इसी तरह केंद्र सरकार ने समीक्षा के बाद 7,670 आवास निरस्त कर दिए, जिनसे संबंधित 78.98 करोड़ रुपये की राशि भी अभी तक वसूली नहीं हो सकी।
किन जिलों में ज्यादा और कम वसूली?
ज्यादा वसूली वाले जिले:
• बैतूल – 4.0 करोड़
• रायसेन – 3.80 करोड़
• बड़वानी – 3.0 करोड़
• धार – 3.0 करोड़
• जबलपुर – 3.0 करोड़
कम वसूली वाले जिले:
• श्योपुर – 0.50 करोड़
• सिवनी – 0.50 करोड़
• भोपाल – 0.25 करोड़
• दतिया – 0.25 करोड़
• डिंडौरी – 0.25 करोड़
यह भी पढ़ें : Chhatarpur News: छतरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिला को दी खराब दवा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
