Chhatarpur News: छतरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिला को दी खराब दवा

Chhatarpur News: छतरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिला को दी खराब दवा

Chhatarpur News: छतरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिला को दी खराब दवा

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा ब्लॉक स्थित सुनवाहा उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक 5 महीने की गर्भवती महिला को कथित तौर पर फफूंद लगी और पहले से खुली हुई कैल्शियम की दवाइयां दे दी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

गर्भवती महिला ने नहीं ली दवा

ग्राम सुनवाहा निवासी 22 वर्षीय हेमा नामदेव शुक्रवार को नियमित जांच के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें कैल्शियम की टेबलेट्स दीं। लेकिन घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने दवा की जांच की, तो पाया कि पैकेट पहले से खुला हुआ था और गोलियों पर सफेद धब्बे यानी फफूंद लगी हुई थी। सतर्कता दिखाते हुए उन्होंने दवा का सेवन नहीं किया और परिजनों को जानकारी दी।

ग्रामीणों का अस्पताल पर हंगामा

जैसे ही यह मामला ग्रामीणों तक पहुंचा, लोग बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह लापरवाही गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है।

स्वास्थ्य केंद्र की हालत पर भी सवाल

हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर और कमरों में लंबे समय से गंदगी फैली रहती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है।

बीएमओ ने दिए जांच के आदेश

मामला तूल पकड़ने के बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. सत्यम आसाटी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें : MP News: मोहन सरकार का बड़ा डिजिटल कदम, कृषि विभाग में लागू हुई नई व्यवस्था

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें