MP News: मध्यप्रदेश में आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज, 20 जुलाई को भोपाल में बड़ी सभा का ऐलान
MP News: मध्यप्रदेश में आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर ली है। ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है, भोपाल के नीलम पार्क में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में 25 से अधिक जिलों और 10 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने की, जबकि संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने किया।

14 जुलाई को पूरे प्रदेश में ज्ञापन
निर्णय के अनुसार 14 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारी कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, नौकरी सुरक्षा देने और लंबित वेतन व एरियर के भुगतान जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं, इसके बाद 20 जुलाई को भोपाल में “न्याय दिलाओ सभा” आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभा में कर्मचारियों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वर्तमान में आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों को बेहद कम वेतन पर काम कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि कई जगह 3 से 5 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन इससे काफी अधिक है, कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किया जाए और सभी विभागों में स्थायी भर्ती नीति लागू की जाए, बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सभी संगठनों से अपील की गई है कि वे आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर आगे आएं।
यह भी पढ़ें : MP News: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज के घर चोरी की कोशिश, पुलिस की गश्त से आरोपी फरार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
