MP News: अभिनेता सतेंद्र सोनी ने फिल्म ‘पेट पालकी’ के प्रोड्यूसर पर फीस न देने और धमकी देने का आरोप लगाया

MP News: अभिनेता सतेंद्र सोनी ने फिल्म ‘पेट पालकी’ के प्रोड्यूसर पर फीस न देने और धमकी देने का आरोप लगाया

MP News: अभिनेता सतेंद्र सोनी ने फिल्म ‘पेट पालकी’ के प्रोड्यूसर पर फीस न देने और धमकी देने का आरोप लगाया

MP News: फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने फिल्म ‘पेट पालकी’ के प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शूटिंग पूरी होने के बाद भी उन्हें पारिश्रमिक नहीं दिया गया और जब उन्होंने भुगतान की मांग की तो उन्हें धमकी दी गई, सतेंद्र सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें शूटिंग के लिए मैहर बुलाया गया था, जहां उन्होंने लगभग आठ दिनों तक काम किया, लेकिन बाद में भुगतान से इनकार कर दिया गया।

पैसे मांगने पर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी', 'लापता लेडीज' के एक्टर  ने निर्देशक पर लगाए आरोप - Laapataa Ladies Actor Satendra Soni Breaks Down  Alleges A Director Beat

पुलिस ने लिया तुरंत संज्ञान

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मैहर कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कलाकारों से बातचीत की, स्थिति को देखते हुए कलाकारों ने मैहर में आगे काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सतेंद्र सोनी और उनके साथियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्रेन से मुंबई रवाना किया।

मुंबई पहुंचकर जताया आभार

रविवार सुबह सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो जारी कर बताया कि वे सुरक्षित मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्होंने मैहर पुलिस, एसपी अवधेश प्रताप सिंह और पूरी टीम का सहयोग के लिए आभार जताया, पुलिस के अनुसार, मामला आपसी समझौते के बाद शांत हो गया, इसलिए किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। कलाकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज, 20 जुलाई को भोपाल में बड़ी सभा का ऐलान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें