MP News: शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन तारीख बढ़ी, 5 अक्टूबर तक मौका, 19,100 आवेदन

MP News: शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन तारीख बढ़ी, 5 अक्टूबर तक मौका, 19,100 आवेदन

MP News: शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन तारीख बढ़ी, 5 अक्टूबर तक मौका, 19,100 आवेदन

MP News: मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दी गई है. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर निर्धारित थी. परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा मंडल को दिए जाने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय और मंडल के अधिकारियों की बैठक में आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया.

एमपी बोर्ड में फेल हुए छात्रों के लिए गुड न्यूज, बढ़ी फॉर्म भरने की आखिरी  डेट

अब तक 19,100 शिक्षकों ने भरा फॉर्म

TET के लिए अब तक करीब 19,100 शिक्षक आवेदन कर चुके हैं. यह परीक्षा स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग से जुड़े करीब डेढ़ लाख सेवारत शिक्षकों के दायरे में है. आवेदन की संख्या के आधार पर ही माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं तय करेगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तैयारियों में करीब दो महीने का समय लगने की संभावना जताई गई है.

दिसंबर में परीक्षा की संभावना

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है. परीक्षा को लेकर ऑफलाइन व्यवस्था पर भी फैसला किया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक दिवस के अवसर पर TET को ऑफलाइन कराने की घोषणा की थी.

सभी 55 जिला मुख्यालयों पर केंद्र की तैयारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से परीक्षा के लिए सभी 55 जिलों के जिला मुख्यालयों में केंद्र बनाए जाने की तैयारी है. परीक्षा का पैटर्न कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं के समान रखा जाएगा, हालांकि परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी. परीक्षा केंद्रों की अंतिम व्यवस्था आवेदन करने वाले शिक्षकों की संख्या सामने आने के बाद तय की जाएगी.

पदोन्नति और ई-अटेंडेंस को लेकर भी चिंता

TET के साथ शिक्षकों के बीच उच्च पद के प्रभार, पदोन्नति के बाद पदस्थापना और ई-अटेंडेंस जैसी समस्याओं को लेकर भी मांगें उठ रही हैं. शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उच्च पद का प्रभार संभाल रहे कर्मचारियों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया की स्पष्ट समय-सीमा तय होनी चाहिए. पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों की पदस्थापना के आदेश जल्द जारी करने और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क या तकनीकी समस्या के कारण ई-अटेंडेंस में आने वाली दिक्कतों के लिए स्पष्ट व्यवस्था बनाने की मांग भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: रीवा से रानी कमलापति के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन, दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें