MP News: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, बड़वानी में सबसे ज्यादा बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, बड़वानी में सबसे ज्यादा बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, बड़वानी में सबसे ज्यादा बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में शनिवार को जोरदार बारिश दर्ज की गई. कई जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

mp monsoon heavy rain alert in khargone and barwani imd

बड़वानी में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बड़वानी जिले के सेंधवा में 206.1 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके अलावा देवास के खातेगांव में 180 मिलीमीटर, गुना के कुंभराज में 150 मिलीमीटर, हरदा के खिरकिया में 142.2 मिलीमीटर, रहटगांव में 117 मिलीमीटर और हरदा शहर में 101.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

40 से ज्यादा जिलों में बरसे बादल

बैतूल, बुरहानपुर, दतिया, धार, गुना, हरदा, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर, चंबल और रीवा समेत प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश हुई. कई इलाकों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं, लगातार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. खंडवा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे अधिक तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. खरगोन और बड़वानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बुरहानपुर, खंडवा, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है. प्रशासन भी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.

यह भी पढ़ें : MP News: शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के डिफेंस प्लांट का भूमि पूजन, 5 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें