MP News: गंदे पानी ने बिगाड़ी बच्चों की सेहत, गुना में डेढ़ दर्जन मासूम अस्पताल पहुंचे

MP News: गंदे पानी ने बिगाड़ी बच्चों की सेहत, गुना में डेढ़ दर्जन मासूम अस्पताल पहुंचे

MP News: गंदे पानी ने बिगाड़ी बच्चों की सेहत, गुना में डेढ़ दर्जन मासूम अस्पताल पहुंचे

MP News: मध्य प्रदेश के गुना शहर में दूषित पेयजल सप्लाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बूढ़े बालाजी और पुरानी छावनी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आने के कारण डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में मचा हड़कंप

एक ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

Hospitalized children

टूटी पाइपलाइन बनी बीमारी की वजह?

वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि लालाराम लोधा ने जनस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई जगह पेयजल पाइपलाइनें टूटी हुई हैं, जिनमें नालियों का गंदा पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन समय पर सुधार नहीं किया गया।

निजी इलाज के बाद भी नहीं मिली राहत

स्थानीय निवासी राधा बाई ने बताया कि उनके बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई। पहले निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अन्य परिजनों ने भी बताया कि बच्चों को तेज पेट दर्द, उल्टी-दस्त और कुछ मामलों में खून आने जैसी गंभीर समस्याएं हुईं।

डॉक्टरों ने बताया दूषित पानी का असर

अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में दूषित पानी को बीमारी का प्रमुख कारण बताया है। लगातार गंदे पानी की सप्लाई से पूरे इलाके में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएचई और नगर पालिका की तकनीकी टीम को प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है। अधिकारियों ने पानी के नमूने लेने, जलापूर्ति व्यवस्था की जांच करने और टूटी पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। फिलहाल अस्पताल में भर्ती बच्चों का उपचार जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें : MP News: MPL 2026: 203 रन बनाकर भी हार गई रीवा जगुआर्स, भोपाल लेपर्ड्स ने 3 गेंद रहते हासिल किया लक्ष्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें