MP News: तकनीकी गड़बड़ी से स्थगित हुई ESB भर्ती परीक्षा, 55 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी लौटे निराश

MP News: तकनीकी गड़बड़ी से स्थगित हुई ESB भर्ती परीक्षा, 55 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी लौटे निराश

MP News: तकनीकी गड़बड़ी से स्थगित हुई ESB भर्ती परीक्षा, 55 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी लौटे निराश

MP News: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 की रविवार को आयोजित होने वाली दूसरी पाली तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्थगित करनी पड़ी। मल्टी इम्पैनलमेंट डेटा सेंटर में नेटवर्क संबंधी समस्या आने से दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाली परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी।

सतना में कलेक्ट्रेट से पहले कॉलेज सेंटर पर प्रदर्शन करते छात्र।

55 परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित हुए अभ्यर्थी

प्रदेशभर के 55 परीक्षा केंद्रों पर करीब 14 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से लगभग 7 हजार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच चुके थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो पाई। इससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

कई केंद्रों पर हुआ विरोध प्रदर्शन

परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलने के बाद कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कुछ स्थानों पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी बुलाना पड़ा। अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

दूर-दराज से पहुंचे थे परीक्षार्थी

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे भिंड, मुरैना, ग्वालियर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से लंबी दूरी तय करके परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा स्थगित होने से उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज कराई है, जानकारी के अनुसार डेटा सेंटर में आई नेटवर्क समस्या इतनी गंभीर थी कि करीब एक घंटे तक प्रयासों के बावजूद ऑनलाइन प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इसी डेटा सेंटर के माध्यम से ईएसबी की विभिन्न ऑनलाइन परीक्षाएं संचालित होती हैं।

20 जून को फिर होगी परीक्षा

ईएसबी की परीक्षा नियंत्रक डॉ. ए. हेमलता के अनुसार स्थगित की गई परीक्षा अब 20 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को नए प्रवेश पत्र ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे, गौरतलब है कि यह भर्ती परीक्षा प्रदेश में वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के लगभग 1900 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। ऐसे में परीक्षा स्थगित होने से हजारों अभ्यर्थियों की तैयारी और योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: गंदे पानी ने बिगाड़ी बच्चों की सेहत, गुना में डेढ़ दर्जन मासूम अस्पताल पहुंचे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें