MP News: मध्य प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा, भोपाल में कीमत ₹947.50 पहुंची; ग्वालियर में 1000 रुपए के पार

MP News: मध्य प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा, भोपाल में कीमत ₹947.50 पहुंची; ग्वालियर में 1000 रुपए के पार

MP News: मध्य प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा, भोपाल में कीमत ₹947.50 पहुंची; ग्वालियर में 1000 रुपए के पार

MP News: मध्य प्रदेश में घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं, राजधानी भोपाल में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹918.50 से बढ़कर ₹947.50 हो गई है।

ग्वालियर में सिलेंडर 1000 रुपए के पार

प्रदेश के प्रमुख शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतों में अलग-अलग दरें लागू हुई हैं।
• ग्वालियर – ₹1025
• उज्जैन – ₹1001
• इंदौर – ₹970
• जबलपुर – ₹919
• भोपाल – ₹947.50
ग्वालियर और उज्जैन में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 1000 रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी हैं।

MP में LPG सिलेंडर हुआ महंगा, भोपाल में अब 918, इंदौर में 941 रुपये में  मिलेगा

तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

यह पिछले तीन महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर की दूसरी बड़ी मूल्य वृद्धि है। इससे पहले मार्च में सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी, ताजा वृद्धि के बाद मार्च से जून के बीच घरेलू सिलेंडर की कीमत में कुल ₹110 तक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे आम उपभोक्ताओं का घरेलू बजट प्रभावित होने की संभावना है।

तेल कंपनियों ने बताई वजह

तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में वृद्धि, आयात लागत और घरेलू बिक्री पर होने वाले नुकसान के कारण कीमतों में संशोधन करना पड़ा है, सूत्रों के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों का दावा है कि घरेलू LPG सिलेंडर की बिक्री पर उन्हें प्रति सिलेंडर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसकी आंशिक भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है।

5 किलो वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़े

घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के अलावा 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में भी ₹11 की वृद्धि की गई है। नई दरों के बाद इसकी कीमत ₹821.50 तक पहुंच गई है, LPG से पहले उपभोक्ताओं को पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ सप्ताहों में ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे परिवहन और घरेलू खर्चों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है।

कैसे तय होती है LPG सिलेंडर की कीमत?

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है:
• अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत
• डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर
• गैस आयात और परिवहन लागत
• बॉटलिंग एवं वितरण खर्च
• तेल कंपनियों की लागत और बाजार परिस्थितियां
• सरकार की कर एवं सब्सिडी नीतियां
इन सभी कारकों के आधार पर समय-समय पर गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, जमीन को लेकर झगड़े में युवक की मौत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें