MP News: शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारी तेज, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद नई गाइडलाइन जल्द
MP News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अगले महीने होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग के अधिकारियों ने शिक्षक संगठनों को आश्वासन दिया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक पाठ्य सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि शिक्षक आसानी से अध्ययन कर सकें।
ऑनलाइन स्टडी मटेरियल होगा उपलब्ध
विभाग की ओर से बताया गया है कि परीक्षा की तैयारी के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जहां शिक्षक पाठ्य सामग्री का अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर विस्तृत गाइडलाइन जारी करने की प्रक्रिया भी जारी है।

2005–2009 भर्ती शिक्षकों पर भी चर्चा
विभाग इस बात पर भी कानूनी राय ले रहा है कि 2005 से 2009 के बीच व्यापमं के माध्यम से भर्ती किए गए शिक्षकों को भी TET के दायरे में शामिल किया जाएगा या नहीं। यह फैसला विधि विशेषज्ञों की राय के बाद लिया जाएगा, सूत्रों के अनुसार, डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक इस परीक्षा प्रक्रिया से प्रभावित हो सकते हैं। लोक शिक्षण आयुक्त ने शिक्षक संगठनों को इस संबंध में जानकारी दी है।
शिक्षक संगठनों का राष्ट्रीय आंदोलन
इधर, अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश की बैठक में सुप्रीम कोर्ट की रिव्यू याचिकाओं के खारिज होने के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि TET मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली में बड़ा राष्ट्रीय आंदोलन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। इसके लिए देशभर के शिक्षक संगठनों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
जागरूकता यात्रा और राष्ट्रीय बैठक
जून के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही पूरे प्रदेश में जागरूकता यात्रा निकालने की योजना बनाई गई है, ताकि शिक्षकों को एकजुट किया जा सके।
मंत्रालय स्तर पर चर्चा
शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने वल्लभ भवन में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर TET और सेवा अवधि गणना जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष और लोक शिक्षण आयुक्त से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया, अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके मुद्दों पर उचित विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, चुनाव आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
