Sidhi News: सीधी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, चुनाव आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन
Sidhi News: सीधी में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।

सुबह से दोपहर तक चला प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। इसी दौरान विथिका भवन में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाला फैसला बताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व और माहौल
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष करुण सिंह और एनएसयूआई प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, पुलिस ने सुरक्षा के लिए पहले से ही कड़े इंतजाम किए थे और विथिका भवन के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी।
पुतला दहन और तनावपूर्ण स्थिति
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के बावजूद आगे बढ़कर कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पुतला पूरी तरह जल चुका था, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को “लोकतंत्र की हत्या” बताया।
आगे आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में न्यायपूर्ण समाधान नहीं मिलता है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। पुलिस ने पूरे समय स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा।
यह भी पढ़ें : Rewa News: मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर रीवा में उग्र प्रदर्शन, NSUI ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
