MP News: उज्जैन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, CM मोहन यादव ने किए दर्शन और विकास कार्यों का शुभारंभ
MP News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन पहुंचे. उन्होंने शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने वीसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संत रविदास मंदिर और सांदीपनि मंदिर पहुंचकर दर्शन किए. इसके बाद वे राज्य स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव और सांदीपनि अलंकरण समारोह में शामिल हुए. इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शिक्षा और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजन भी हुए.
34 करोड़ के गीता भवन का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास रोड स्थित नवनिर्मित गीता भवन का लोकार्पण करेंगे. करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस भवन को शिक्षा, संस्कृति और धार्मिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं.

नवनियुक्त शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
राज्य स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा विभाग में चयनित प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. कार्यक्रम में 17 जिलों से करीब एक हजार पात्र प्राथमिक शिक्षक शामिल हो रहे हैं. चयनित 7500 प्राथमिक शिक्षकों में से प्रतीकात्मक रूप से 10 नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौंपेंगे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देंगे.
‘मिशन बुनियाद’ का होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के ‘मिशन बुनियाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाना है. कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा.
https://youtu.be/NkJmyI1nm1c?si=rBP-v6Pzafb8SSmm
उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान
समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं में लगातार तीन वर्षों तक 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले प्रदेश के छह स्कूल प्राचार्यों का सम्मान किया जाएगा. उज्जैन जिले से विभिन्न श्रेणियों में उपलब्धि हासिल करने वाले दो प्राचार्यों और नेशनल मींस कम मेरिट परीक्षा में जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भी सम्मानित किया जाएगा.
500 करोड़ के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
गुरु पूर्णिमा के मौके पर मुख्यमंत्री उज्जैन में करीब 500 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे. इन योजनाओं का उद्देश्य शहर में धार्मिक पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देना है. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, कार्यक्रम में महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग के पांच सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापकों का भी सम्मान किया जाएगा. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा, संस्कृति और गुरु परंपरा को समर्पित रहेगा.
यह भी पढ़ें : MP News: धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, नमाज व्यवस्था को लेकर बढ़ी हलचल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
