MP News: इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड: जमानत पर बाहर सोनम रघुवंशी की कोर्ट में अनुपस्थिति पर भाई विपिन ने उठाए गंभीर सवाल, CBI जांच की मांग तेज
MP News: इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले में जमानत पर बाहर चल रही आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

कोर्ट में पेश न होने पर विवाद
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया है कि सोनम रघुवंशी लगातार अदालत की सुनवाइयों में उपस्थित नहीं हो रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि सोनम कई तारीखों पर कोर्ट में पेश नहीं हुईं, जिससे मामले को लेकर गंभीर संदेह पैदा हो रहा है, विपिन रघुवंशी ने यह भी कहा कि जब तक सोनम बाहर है, उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमानत की शर्तों के बावजूद कोर्ट में हाजिरी नहीं दी जा रही है।
वकील और तारीखों पर सवाल
परिवार का कहना है कि बार-बार तारीखें बढ़ाई जा रही हैं और कोर्ट में पेशी से बचने की कोशिश की जा रही है। विपिन ने सवाल उठाया कि आखिर इतने समय से सुनवाई में देरी क्यों हो रही है और आरोपी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित क्यों नहीं हो रही, विपिन रघुवंशी ने इस पूरे मामले की दोबारा सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच को नए सिरे से किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना की यूसीएल फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान लैब टेक्नीशियन की मौत, लापरवाही के आरोपों पर हंगामा और प्रदर्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
