MP News: उज्जैन में पति, पत्नी, साली और ससुर आमने-सामने, महिला मित्र के साथ हुई झड़प का वीडियो वायरल
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब भीड़भाड़ वाले कोयला फाटक इलाके में एक पारिवारिक विवाद ने सड़क पर हिंसक रूप ले लिया। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मधुर तिवारी, उनकी पत्नी, साली और ससुर के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के मुताबिक, मधुर तिवारी अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी वंदना, साली अतिप्रिया और ससुर समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के महिला सहकर्मी के साथ अवैध संबंध हैं, इसके बाद मौके पर बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
बाजार में मचा हंगामा
विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी, साली और परिवार के अन्य सदस्यों ने मधुर तिवारी और उनकी महिला सहकर्मी पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, साली अतिप्रिया ने आरोप लगाया कि उनके जीजा का उनकी महिला सहकर्मी के साथ अफेयर है और दोनों को कथित तौर पर “रंगे हाथों” पकड़ा गया। वहीं पत्नी वंदना का कहना है कि पति और महिला सहकर्मी लिव-इन में रह रहे थे।
पति का पक्ष
मधुर तिवारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ससुराल पक्ष द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि महिला सहकर्मी के साथ बैठने पर उन्हें घेरकर मारपीट की गई और गाली-गलौज की गई, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके घर से सोना गायब है और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पहले से चल रहा विवाद
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है। दोनों का विवाह सात वर्ष पहले हुआ था और मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां दहेज और मेंटेनेंस से जुड़े केस लंबित हैं, फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद यह घटना चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।
यह भी पढ़ें : MP News: इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड: जमानत पर बाहर सोनम रघुवंशी की कोर्ट में अनुपस्थिति पर भाई विपिन ने उठाए गंभीर सवाल, CBI जांच की मांग तेज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
