MP News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया विशेष संदेश, लोगों से योग को जीवनशैली बनाने की अपील
MP News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम विशेष संदेश जारी किया है। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है।

योग को लेकर क्या कहा मुख्यमंत्री ने?
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की दिशा दिखाई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है।
विशेष ऑनलाइन योग सत्र की जानकारी
सीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 7वें काउंटडाउन के तहत भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा, इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर एक स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज का निर्माण करना है।
किन्हें शामिल होने की अपील?
मुख्यमंत्री ने युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, शासकीय सेवकों और सामाजिक संगठनों से इस ऑनलाइन योग सत्र में बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील की है, उन्होंने कहा कि “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के संकल्प के साथ सभी लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें, इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है। इस पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन कराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन में पति, पत्नी, साली और ससुर आमने-सामने, महिला मित्र के साथ हुई झड़प का वीडियो वायरल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
